Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गस्त

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गस्त

जमानिया। धनतेरस एवं दीपावली को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने गुरुवार को नगर में पैदल गश्त कर नगर के लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया।
वही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मिले संदिग्धों से पूछताछ कर चेतावनी दी। मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं। पर्व को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए ताकि अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।

 


एसपी ग्रामीण ने कोतवाली परिसर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए विकास खंड तिराहा‚ कस्बा बाजार‚ दुर्गा चौक होते हुए पाण्डेय मोड़ तक गए। बाजार में भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को रोक कड़ी पूछताछ की। दुकानदारों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर, बाजार में पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रमुख मंदिरों‚ चौराहो‚ तिराहों पर पुलिसकर्मियों की दिन-रात ड्यूटी लगाई गई है। आसपास एंटी रोमियो स्क्वाड का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है, ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं न हों। अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जा रही। व्यवस्था में बाधा आने पर इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी और ये जेल भेज जाएंगे। इस अवसर पर सीओ विधि भूषण मौर्य, प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी‚ नायब तहसीलदार अवनीश कुमार‚ उपनिरिक्षक सुरेश मौर्य‚ उपनिरीक्षक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !