Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने किया सरकारी गल्ले के दुकान...

ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने किया सरकारी गल्ले के दुकान की जांच

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर गांव के लोगो द्वारा कोटेदार के विरुद्ध शिकायत पर बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच की गई और ग्रामीणों का बयान दर्ज कर। जांच रिपोर्ट डीएसओ को भेज दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा रायपुर स्थित सस्ते गल्ले के दुकान की ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतो के संबंध में । आपूर्ति निरीक्षक विजय यादव ने औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हे कई कमियां मिली और ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद उन्होंने लाभार्थियों का एक एक कर बयान दर्ज किया। वही गांव के कई लोगों ने अपनी समस्या अधिकारी के सामने रखी। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि ग्रामीणों कि शिकायत पर एसडीएम हर्षिता तिवारी के निर्देश पर सस्ते गल्ले के दुकान की जांच की गई है। जहां कई कमियां पाई गई है।

जिसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएसओ को भेजा जा रहा है। उनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर रमाशंकर प्रजापति, शिव गुप्ता‚  मनोज पाल, अनिल यादव‚कैलाश सिंह‚ मनजीत सिंह‚अब्रिश सिंह‚पार्वती‚ विद्या देवी‚ बेबी‚ रीता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !