Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज बाजार के तिराहों पर ग्राम प्रधान के सहयोग से लगा सीसीटीवी...

नंदगंज बाजार के तिराहों पर ग्राम प्रधान के सहयोग से लगा सीसीटीवी कैमरे।

नंदगंज बाजार के तिराहों पर ग्राम प्रधान के सहयोग से लगा सीसीटीवी कैमरे।

नंदगंज। नन्दगंज बाजार में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ग्रामप्रधान बरहपुर के सहयोग से नंदगंज बाजार के मुख्य तीन तिराहो पर तीन- तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। इन सभी का लिंक थाना एवं थानाध्यक्ष के मोबाइल से जोड़ा गया है।

    फ़ोटो :- नंदगंज चोचकपुर तिराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरा।

वही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाजार के शादियाबाद तिराहा,चोचकपुर तिराहा तथा रेलवे स्टेशन तिराहा पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने से किसी अपराधी एवं असमाजिक तत्वों द्वारा कोई वारदात तथा घटना करके भाग जाने पर भी उनकी पहचान आसानी से हो जायेगी। थाना में तथा हमारे मोबाइल से लिंक रहने से थाना के कर्मचारी एवं मैं इसको कुछ अंतराल पर देखता रहूंगा।

बाजार में मुख्य तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने से अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही दुकानदार तथा व्यापारी भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस सीसीटीवी कैमरे को लगवाने में बरहपुर ग्रामप्रधान विजय कुमार सिंह सब्लू का विशेष योगदान तथा सहयोग है । मैं उनको बधाई देने साथ ही अपने उच्च अधिकारियों से ग्रामप्रधान को इस नेक काम हेतु सम्मानित कराऊंगा।

दूसरी तरफ इन तिराहों पर सीसीटीवी लग जाने से दबंग व असमाजिक तत्व जहां देर शाम तक बैठकर उल -जलूल बोलते रहते थे। अब इन तिराहों पर बैठने से कतरा रहें हैं। क्षेत्र तथा बाजार के लोगों ने भी बरहपुर ग्राम प्रधान सब्लू सिंह के इस सहयोगात्मक कार्य की प्रसंशा कर रहें है‌।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !