Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज बाजार में ग्राम प्रधान द्वारा विद्युत पोल पर लगवाई गयी स्ट्रीट...

नन्दगंज बाजार में ग्राम प्रधान द्वारा विद्युत पोल पर लगवाई गयी स्ट्रीट लाइट हुई ख़राब, राहगीरों को हो रही हैं परेशानी।

नन्दगंज बाजार में ग्राम प्रधान द्वारा विद्युत पोल पर लगवाई गयी स्ट्रीट लाइट हुई ख़राब, राहगीरों को हो रही हैं परेशानी।

नंदगंज -:  नन्दगंज बाजार में बरहपुर ग्राम प्रधान द्वारा बिजली खम्भे एवं तिराहों पर लगयी गयी बिजली की एलईडी लाइटें कई माह से शोपीस बनी हुई है। फलस्वरूप बिजली रहने पर भी सड़कों तथा तिराहो पर अंधेरा छाया रहता है।

फ़ोटो – : नंदगंज में बिजली खम्भे पर लगी एलईडी लाइट की दशा।

पिछले वर्ष ग्राम प्रधान द्वारा सड़कों तथा गलियों में लगायी गयी अधिकांश लाइटें खराब पड़ी है। लोगों के कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें रेलवे स्टेशन तिराहा, तथा चोचकपुर तिराहा के लोगों ने बताया कि इन दोनों तिराहों के बिजली खम्भे अन्य पोल पर लगी सभी लाइटें खराब होकर शो पीस बनी है।

चोचकपुर तिराहे पर लगी लाइट में एक भी नहीं जल रही है। जिससे इन दोनों तिराहों पर बिजली रहने पर भी कूप अंधेरा फैला रहता है। जबकि इन दोनों तिराहों पर रोडवेज तथा प्राइवेट बसों से यात्री लोग चढ़ते उतरते रहते हैं। यही हाल पत्रकारपुरम गली में भी है। सभी लाइटे खराब पड़ी है। बाजार के लोगों ने बताया कि ग्रामप्रधान द्वारा बिजली खम्भो पर एलईडी लाइटें लगवाने के बाद दुबारा कोई देखने भी नहीं आया कि लाइटे जल रही है या नहीं।

लोगों द्वारा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि को इन खराब लाइटों के बारे में जानकारी देने के बाद भी कोई पुरसाहाल नहीं है। जब ग्रामसभा के उस वार्ड के पंचायत सदस्यों से लोग इस समस्या के बारे में कहा जाता हैं तो वे कहते हैं कि ग्राम पंचायत की एक वर्ष से बैठक ही नहीं होती है, किससे कहा जाय।

नंदगंज बाजार के लोगों ने ब्लाक के उच्च अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !