Monday, August 31, 2026
Homeधार्मिक'हाथी घोड़ा पालकी; जय कन्हैया लाल की' जयकारे संग क्षेत्र में जगमगायी...

‘हाथी घोड़ा पालकी; जय कन्हैया लाल की’ जयकारे संग क्षेत्र में जगमगायी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां।

‘हाथी घोड़ा पालकी; जय कन्हैया लाल की’ जयकारे संग क्षेत्र में जगमगायी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां।

नंदगंज-: स्थानीय क्षेत्र के बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार एवं गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

फ़ोटो :- नंदगंज बाजार के संकटमोचन मंदिर तथा पत्रकारपुरम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सजी झांकी।

क्षेत्र के मंदिरों, थाना तथा पत्रकारपुरम नंदगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रात 12 बजते ही ‘हाथी घोड़ा पालकी; जय कन्हैया लाल की’ जयकारे संग खुशियां मनाई गई। घंटी घड़ियाल बजने के साथ ही महिलाओं ने सोहर भी गाए। स्थानीय थाना में भी कान्हा के जन्मदिन की धूम रही।

भक्ति आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। मंदिरों को विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया था। बरहपुर स्थित श्री ठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी मठ, नंदगंज में मां माहेश्वरी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, दक्षिणमुखी संकटमोचन मंदिर, ईशानेश्वर महादेव मंदिर तथा पत्रकारपुरम में श्रीकृष्ण के विभिन्न रुपों की झांकियां सजाई गईं।

रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर घंट-घड़ियाल बजे तथा बुधवार की रात में लम्बे अर्से बाद बिजली कड़क के साथ जन्म के बाद तेज हवा के साथ पानी भी बरसा। जैसा ग्रन्थों में श्रीकृष्ण जी के जन्म के बाद बरसात का वर्णन किया गया है। इस पर्व पर महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखा था। सभी लोग श्रीकृष्ण जन्म के बाद प्रसाद लेकर व्रत का समापन किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !