नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगंंज मेंं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पारस सिंह यादव को सेवानिवृत्त होने दी गयी भावभीनी विदाई।
नन्दगंंज– स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पारस सिंह यादव को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को डाक्टर सहित अस्पताल कर्मचारियों ने अंगवस्त्रम तथा माल्यापर्ण करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलार गांव निवासी पारस सिंह यादव सुपरवाइजर के पद पर रहते हुए 24 वर्षों तक क्षेत्र की जनता की सेवा की। वे काफी मृदुभाषी तथा अपने ड्यूटी के प्रति समय के पावंद रहे। यही कारण है कि उनके सेवानिवृत्त के विदायी समारोह में सभी की आँखे नम रही।
इस मौके पर केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पंकज कुमार, डा० शैलेन्द्र सिंह ,डा० शालिनी भास्कर, फर्मासिस्ट, राहुल गुप्ता,सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहें।

