Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन

प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम फुल्ली स्थित दीनता देवी इण्टर कालेज में गुरुवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट की इस दुनिया में कंप्यूटर के बिना किसी भी क्षेत्र की कल्पना ही अधूरी हैं, हम सभी ने अपनी स्कूली शिक्षा कॉपी किताबों और ब्लैक बोर्ड की मदद से ही पूरी की है। लेकिन अब शिक्षा का स्तर बहुत अधिक ऊँचा होता जा रहा है। इस शताब्दी में कंप्यूटर शिक्षा के बिना भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता, क्योंकि हर दिन समय बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ती जा रही है और हम सभी के लिए कंप्यूटर का उपयोग अनिवार्य होता जा रहा है। इसलिए सभी को कम्प्यूटर क्षेत्र में सशक्त होना होगा तभी विकासशील भारत विकसित हो सकता है। उक्त मौके पर प्रबंधक बृजकिशोर यादव, प्रधानाचार्य मंजू यादव, गोपाल यादव, अशोक सिंह, समाजसेवी सुनील यादव, निलेश यादव, निजामुद्दीन राइन आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !