Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्य चिकित्साधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य जमानिया का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य जमानिया का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया का निरीक्षण महिला चिकित्सक समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मिले नदारद।

जमानियां- मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल ने अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था सही नही मिलने पर सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान 4 स्वास्थ्य कर्मी मौके पर अनुपस्थित मिले।

जिसमें शशिकला वार्ड आया, अशोक कुमार ड्राइवर, संगीता देवी काउंसलर, मनीष सिंह अनुपस्थित मिले। जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल गुरुवार को अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचे जिसके बाद गर्भवती महिला डिलीवरी कक्ष पहुंचकर उपस्थित महिला एवम स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ कर स्वास्थ व्यवस्था की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओपीडी संतोषजनक मिला। तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद चिकित्सकों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश। उक्त मौके पर केंद्र प्रभारी डा, रवि रंजन से बातचीत करने के बाद वहां रिकार्ड इत्यादि की भी जांच की गई।

इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों व अन्य कक्षों के बाहर साइन बोर्ड व नेम प्लेट लगवाई जाए। जिससे पीएचसी में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए है।

गड़बड़ी को दूर कराने और भरपूर सुविधा में और सुधार हो सके। पाल ने आगे यह भी बताया कि केंद्र पर बहुत जल्द एक महिला चिकित्सक की तैनाती किया जाएगा। साथ ही जर्जर आवासों की मरम्मत के लिए कार्यवाही की जा रही है।

उक्त मौके पर केंद्र प्रभारी डा, रवि रंजन, डा, रमेश रत्नाकर, अमित कुमार चौरसिया, विपिन कुशवाहा, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार भास्कर, मोहित कुमार, सुभाष गुप्ता, कमला यादव, सीमा देवी, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !