Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवृद्धावस्था की चुनौतियों पर डाला गया प्रकाश

वृद्धावस्था की चुनौतियों पर डाला गया प्रकाश

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज द्वारा ‘‘वृद्धावस्था की चुनौतियों की स्वीकार्यता’’ विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन


वाराणसी- बुद्धवार को श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज के आहार एवं पोषण विज्ञान तथा मानव विकास विभाग द्वारा वृद्धावस्था एवं वृद्धावस्था से सम्बंधित जैविक एवं मनोसामाजिक परिवर्तन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यवक्ता डॉ.निशा मणि पांडेय (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ) ने वृद्धावस्था के बदलाव को स्वीकार करना, बदलाव की तैयारी एवं शारीरिक, सामाजिक, पारवारिक परिवर्तनों के साथ समायोजन तथा सामंजस्य की विशेषता को वैज्ञानिक आधार पर प्रस्तुत किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन ने वृद्धावस्था को स्वस्थ रहते हुए  जीने की कला पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ पोषण, मानसिक मजबूती पर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.कुमकुम मालवीय ने वृद्धावस्था को सरलता से स्वीकार करते की उपयोगिता पर बल दिया।

संकायाध्यक्ष डॉ अनीता सिंह ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृद्धावस्था कभी भी कैलेंडर देख के नहीं आती। एक 60 वर्ष से ऊपर का वृद्ध व्यक्ति यदि नियमित दिनचर्या तथा संतुलित आहार लेता है तो वह युवा की तरह स्वस्थ जीवन यापन कर सकता है। साथ ही वृद्ध व्यक्तियों के लिए सम्मान की भावना पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया और कहा कि यदि हम स्वस्थ मानसिकता के साथ सम्मान देंगे तो वों स्वयं भी उस अवस्था को स्वस्थ होकर  जिएंगे

कार्यक्रम का संचालन डॉ.रूचि त्रिपाठी एवं डॉ.निमिषा पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मानव विकास की विभागाध्यक्ष डॉ.अनु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !