Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में बैठक हुई सम्पन्न

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में बैठक हुई सम्पन्न

जमानिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं कि बैठक सोमवार को रामलीला मैदान में संपन्न हुई।  जिसमें संगठन को मजबूती देने के लिए बल दिया गया।

 


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता कमर कस लें। पूरा देश इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि मणिपुर की घटना केन्द्र सरकार के लिए नाकामी का प्रमाण  है। जिस तरह से अपनी सरकार को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वह लोकतंत्र के विरूद्ध है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से सक्रिय हैं और कार्यकर्ता उत्साह में दिख रहे है। इसके साथ ही कार्यकर्ता भाजपा के कारनामों को गांव-गांव में उजागर कर उनके नाकामियों को जनता के बीच में रखने का काम लगातार कर रही है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने कहा पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन विरोधी नीतियों का विरोध करके इंडिया की सरकार बनाने के लिए प्रण कर रखा है। जिसके बाद मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में  संतोष गुप्ता‚ अरविंद कुशवाहा‚ तसव्वर अंसारी‚ कुंदन खरवार‚ सोनू सिंह यादव‚ संजीव शर्मा‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ हृदय नारायण पांडे‚ अदालत यादव‚ मोहम्मद युसूफ‚ विद्या शंकर कुशवाहा‚ जैनुद्दीन शाह‚ सुमारू खान‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚ प्रांजल पांडे‚ रजनी कांत शर्मा‚ रितेश यादव‚ गायत्री आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !