Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत, मृतक के...

ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत, मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर।

ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत, मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर।

नंदगज – थाना क्षेत्र के बनगांवा मोड़ के समीप सोमवार को सुबह ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

फ़ोटो – मृतक  मुराहु राम  की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मुराहु राम (38) शनिवार को बनगांवा अपने साढू टुन्नू बनवासी के यहाँ आया था । सोमवार को सुबह अपने घर शेखपुरा जा रहा था की नशे की हालत में वनगांवा मोड़ के पास रेलवे ट्रैक के समीप आ जाने से ट्रेन की चपेट में आ गया।

जिससे कटकर उसकी मौत हो गयी । मृतक को दो पुत्र और तीन पुत्री है। जिसमे दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मृतक की माँ कलावती देवी व पत्नी आशा देवी का रो- रो कर बुरा हाल है । थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के भाई मुन्ना बनवासी ने थाने में तहरीर दी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !