Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबाल बाल बचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कार सवारों ने चलाई गोली

बाल बाल बचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कार सवारों ने चलाई गोली

लखनऊ। देवबंद में भीम आर्मी चीफ बाल बाल बच गए चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है। एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई0 निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। उधर भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खलबली मच गई। एक दूसरे से चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए समर्थक फोन मिलाते रहे। पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठने कहा किचंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !