भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर के पदाधिकारियों द्वारा आम जनता को किया जायेगा सम्मानित।
ग्वालियर / मध्यप्रदेश- भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर द्वारा अपने पदाधिकारियों संग बैठक कि गयी। बैठक में वर्तमान सरकार द्वारा चलाये योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुचाने की मुहिम चलाने की चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहाँ की यह संघ श्रमिक हितैसी है, 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक फूलबाग मानस भवन में घरेलू कामकाजी,भवन निर्माण, और हाथ ठेला और श्रमिकों के लिए कैंप लगाकर कार्ड बनाने हेतु फॉर्म भरे जाएंगे।
इस कैम्प का आयोजन भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर लगाया जाएगा। जिसमे सरकार द्वारा चलायी जा योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जिस दौरान लोगो को
भवन-निर्माण कार्ड बनवाने हेतु निम्न दस्तावेज चाहिए
(1) स्वयं के दो फोटो
(2) परिवार आई डी
(3)स्वयं का आधार कार्ड
(4)वेंकपासबुक की कॉपी स्वयं की
धरेलू कामकाजी महिलाओं का कार्ड बनवाने के लिए निम्न दस्तावेज
(1)स्वयं के दो फोटो
(2)वेंक पासबुक की फोटो कॉपी
(3) परिवार आई डी
(4)स्वयं का आधार कार्ड
(5) तीन मोबाइल नंबर जिनके घर पर काम करने जाते हैं उनके
हाथ ठेला कार्ड बनवाने हेतु निम्न दस्तावेज
(1)दो फोटो स्वयं के
( 2) परिवार आई डी
(3)वेंक पासबुक की फोटो कॉपी
(4) आधार कार्ड
आत्म निर्भर बनाने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के तहत पंजीयन करबाने के लिए निम्न दस्तावेज
(1)दो फोटो स्वयं
(2) समग्र आई डी स्वयं की
(3)वेंक पासबुक की फोटो कॉपी (4) आधार कार्ड
(5) मोबाइल नंबर
यहा सभी दस्तावेज अवश्य लेकर आये निम्न दस्तावेज लेकर आना है जिन श्रमिकों के कार्ड नही बने हों वह इस कार्यक्रम में पहुचकर अपने कार्ड बनबाने हेतु आवेदन कर सकते है।
कार्ड बनबाने की जिम्मेदारी भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर की होगी ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा लें ऐसी सभी से अपेक्षा है अगर किसी को कोई भी जानकारी लेना हो तो भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 6267176115 एवं जिला मंत्री विजयंत नायक 9039621944 के नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
उक्त मौके पर भुदयाल पाठक जी विभाग प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा जिला अध्यक्ष ,विजयंत नायक जिला मंत्री,

