Friday, September 4, 2026
Homeक्राइमथाने में पुलिस पर हमला इस मामले में तीन महिला सहित पांच...

थाने में पुलिस पर हमला इस मामले में तीन महिला सहित पांच गिरफ्तार

थाने में पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए गिरफ्तार अभ्युक्त की रिहायी को हमला करने के आरोप में कई लोग गिरफ्तार।

गाजीपुर- थाने में घुसकर सहयोगी दर्जनों महिलाएं व पुरूषों के साथ रात मे लाठी डंण्डा, ईट पत्थर से लैस होकर थाने पर पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए गिरफ्तार अभ्युक्त की रिहायी को हमला करने के आरोप में लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 7 सी एल ए एक्ट में नामजद व प्रकाश में आये तीन महिला सहित कुल पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी व जनपद  के टॉप टेन अपराधी अमित राय पुत्र रामप्रवेश राय निवासी ग्राम जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर को थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा फैक्ट्री मेड अवैध रिवाल्वर 0.32 बोर मय चार जिन्दा कारतूस के साथ शुक्रवार को लौवाडीह अण्डर पास से समय 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया था।

उस पर 27 अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय के पिता राम प्रवेश राय अपने सहयोगी दर्जनों महिलाएं व पुरूषों के साथ रात में लगभग 11.00 बजे, लाठी डंण्डा, ईट पत्थर से लैस होकर थाने पर आ धमके तथा पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जबरन छुड़ाने के लिये हवालात की तरफ बढने लगे थे‌।

वे लोग थाना परिसर में राजकीय सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त कर पुलिस कर्मियो पर हमलावर होने लगे थे जिससे कई पुलिसकर्मीयो को चोटे आयी थीं। इसके विरुद्ध पुलिस ने उपरोक्त मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में रामप्रवेश राय पुत्र वंशनारायण राय निवासी ग्राम जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, रिशू तिवारी उर्फ अम्बुज पुत्र तारकेश्वर तिवारी निवासी ग्राम देवरिया थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को दिनांक 24 जून को समय 7.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

वही अभियुक्तागण उमरावती पत्नी दरोगा , मीना देवी पत्नी मुन्ना तथा मुन्नी देवी पत्नी नेपाली राम निवासीगण ग्राम जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को उनके घर ग्राम जोगा मुसाहिब से गिरफ्तार कर जिनके खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने थाना पर मुकदमा संख्या 97/2023 धारा 147/148/ 149/323, 186, 332,353,427,504 भादवि व 3/4 दर्ज कर कार्यवाही की गयी।

वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक हंसराज मिश्रा, आरक्षी सौरभ पटेल, अवधेश कुमार, नीलम गौतम, आशीर्वाद कुमार, अनन्त मौर्य, नवनीत कुमार, वन्दना शुक्ला व शिवानी सिंह शामिल रहीं।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !