मिर्चा गांव के किक बॉक्सिंग खिलाड़ी ध्रुव कुमार गुप्ता के कांस्य पदक जीतकर आने पर हुआ जोरदार स्वागत
दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में 21 से 25मार्च तक आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत रविवार को डाउन ब्रह्मपुत्र मेल से लौटे मिर्चा गांव के किक बॉक्सिंग खिलाड़ी ध्रुव कुमार गुप्ता का स्वजन सहित खेल प्रेमियों ने गाजा बाजा के साथ शायर माता मंदिर के पास स्वागत किया।इसके बाद नगर भृमण कराया।ध्रुव ने मेडल पिता को पहना आशीर्वाद लिया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व करते हुए ध्रुव ने -91 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि ने न केवल उनके कॉलेज बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। ध्रुव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और दोस्तों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है।स्वागत समारोह में पहुंचे नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ध्रुव ने अपने मेहनत के बल पर अपनी मेधा का परचम लहराया है।अन्य खिलाड़ियों को ध्रुव से सिख लेनी चाहिए।स्वागत समारोह में आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर,मुकेश मौर्य,पिंटू यादव,संजीत यादव,सभासद रोहित शर्मा,रामानंद गुप्ता,सुनील गुप्ता आदि लोग रहे।

