स्कूल के पास शराब ठेका खुलना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गाँव मे रविवार को शराब की दुकान खोलने के विरोध मे ग्रामीणों ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया, जिसमे देवढ़ी गाँव के महिलाये और पुरुष मिलकर पंचायत भवन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी कि जिसमे ग्रामप्रधान द्वारा विचार विमर्श कर कहा गया कि देवढ़ी गाँव के सिवान से बाहर दुकान कुछ दूरी पर खोला जाये ग्रामीणों में आरती देवी, कलावती देवी और रानी देवी का कहना है की शराब की दुकान अगर गांव में खुल गया तो गांव के बच्चों के पढ़ाई – लिखाई और आने – जाने में ज्यादा तकलीफों से जूझना पड़ेगा l शराब कि दुकान जिस मार्ग पर खुल रहा है इससे थोड़े ही दुर पर प्राथमिक विद्यालय देवढ़ी माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल देवढ़ी है l जब शराब कि दुकान पास में रहेगा तो लोग शराब पीकर गाली – गलौज करते रहेेंगे तो बच्चों की पढ़ाई पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा और माध्यमिक विद्यालय जाने के एक यही मार्ग है जिस पर लोगों के गन्दी हरकतो से सबकी नजरें झुकी रहेगी रुद्रेश सिंह, फरिद्र सिंह और कैलाश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि दुकान यहां से नहीं हटा तो हम लोग मरने मिटने के लिए भी तैयार बैठे है l यही उपस्थित महिलाओं ने भी बताएं की हम महिलाऐ केवल चूल्हा चौकत करने नहीं जानते बल्की परिवार का जिम्मेदारीयों को भी जानते हैं हम अपने बच्चे परिवारों को नशा में नहीं जाने देंगे इसके लिए चाहे जो करना पड़े करेेंगे और शराब की दुकान अगर खुल गई तो पूरे परिवार,गांव समाज और स्कूली बच्चों पर भी बहुत प्रभाव होगा जो कत्तई बर्दाश नहीं की जायेगी
कैलाश नाथ सिंह का साफ- साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई भी लड़ ली जाएगी, लेकिन शराब की दुकान गाँव व स्कूल के समीप खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
महिलाऐ, पुरुषो ने जमकर नारे बाजी की जिसमे दारू की दुकान नहीं खुलेगी- नहीं खुलेगी की 30मिनट तक नारे बाजी करते रहे l
जिसमे देवढ़ी ग्राम प्रधान कामेश्वर ,ग्रामप्रधानप्रतिनिधि -संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह सवर्ण विकास मंच के प्रदेश महासचिव रुद्रेश सिंह (जिला उपाअध्यक्ष स्वर्ण विकास मंच),तेतरी देवी,राजबेला, बब्बन सिंह, फलिन्द्र सिंह, विनोद सिंह,सुशील सिंह, कैलाश नाथ सिंह,बब्लू पाण्डेय,उमेश्वर नाथ उपाध्याय,अंगद सिंह,ओमप्रकाश सिंह,अयोध्या सिंह, सुनील सिंह, धर्मदेव मल्लाह, रामदीन्ह मल्लाह, धर्मचंद्र, मनोहर, सुरेंद्र,राजेंद्र, मैनुद्दीन, असगड़,जोखू,अमित सिंह संग समस्त ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

