Saturday, May 30, 2026
Homeदेश/विदेशशराब बिक्री से बढ़ गया 600 करोड़ रुपये का राजस्व

शराब बिक्री से बढ़ गया 600 करोड़ रुपये का राजस्व

शराब बिक्री से बढ़ गया 600 करोड़ रुपये का राजस्व , अगस्त माह में कुल 15969 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार खजाने में आया।

जुलाई की 1725.83 करोड़ रुपये ज्यादा मिले।

लखनऊ- आबकारी मद में अगस्त में सरकार को 3580.51 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो निर्धारित लक्ष्य का 87.3 प्रतिशत है। पिछले साल अगस्त में आबकारी मद में 2980.47 करोड़ रुपये मिले थे। यानी 600 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ गया।इस बार आबकारी विभाग ने अगस्त तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 22900 करोड़ रुपये के सापेक्ष 19317.62 करोड़ रुपये जमा किए हैं। कर और करेत्तर राजस्व वाले मदों की ये जानकारी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने दी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में अगस्त में कुल 15969.65 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछलें वर्ष अगस्त में 14243.82 करोड़ रुपये का राजस्व तुलना में प्राप्त हुआ था।

इस प्रकार 1725.83 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अगस्त तक कर राजस्व प्राप्ति 109862 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 84266 करोड़ का राजस्व मिला है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत अगस्त में 6228 करोड़ मिले।

जबकि गत वर्ष अगस्त में 5425.21 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। अगस्त तक जीएसटी से 34691 करोड़ रुपये मिले हैं। जो निर्धारित लक्ष्य को 72 प्रतिशत है। इसी प्रकार वैट के अंतर्गत अगस्त में 2659 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !