Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जमानियां (जमानिया) तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न किया गया। वही उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

और इस संबंध में डीएम ने जन समस्याओं के निस्तारण करने को अधिकारियों को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। मौके पर कुल 43 शिकायत पत्र मिले। जिनमें राजस्व से 09. पुलिस से 05. विकास से 14. आपूर्ति 06. डूडा 02. विद्युत 01. बाल विकास 01.नगर पालिका 01. कृषि 01.सिंचाई 01. जल निगम 01. बैंक01 शिकायतें पड़े। मौके पर मात्र 4 शिकायतों का निस्तारण ही हो पाया। लंबित शिकायतों को उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये।उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !