मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री किया जनसंपर्क।
जमानिया / गाजीपुर – मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुद्धवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री बृज नन्दन सिंह जमानियां मण्डल की अध्यक्षता में गाँव-गाँव जाकर जन सम्पर्क किया गया।
जिस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी कोई पदार्थ नहीं है अपितु भारतवासियों के मान, सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है, देश के सैनिक इसी मिट्टी का तिलक कर भारत की सीमाओं की सुरक्षा करने का संकल्प लेते है और भारत की मिट्टी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में तनिक भी सोच विचार नहीं करते।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री बृज नन्दन सिंह ने जमानियां मण्डल के बघरी गांव के बूथ संख्या 118 व 119 पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर घर सम्पर्क करते हुए एक चुटकी मिट्टी या एक चुटकी अक्षत संग्रह करने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि ये मिट्टी संग्रह कर देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा, जहाँ देश भर से एकत्रित मिट्टी से देश की सुरक्षा में शहीद सैनिकों के सम्मान में बनने वाले संग्रहालय में प्रयोग किया जायेगा।
कार्यक्रम में मण्डल जमानियां दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह ,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ,बुथ अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी, गोपी नाथ कुशवाहा, रमाकांत तिवारी, केशरी नन्दन तिवारी, विद्याशंकर तिवारी, संतोष सिंह कुशवाहा, श्री प्रकाश तिवारी कमलेश तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, अनिल तिवारी, क्षिरेश तिवारी,मुरलीधर गिरी, शिवजी गुप्ता

