ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गाजीपुर की त्रैमासिक बैठक में संगठन को गतिशील बनाने को लेकर हुआ विचार विमर्श।
गाज़ीपुर- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गाजीपुर की त्रैमासिक बैठक रविवार को जनपद स्थित मिश्र बाजार के पुस्तकालय भवन में जिला अध्यक्ष मुन्नीलाल पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री संगठन रविंद्र कुमार श्रीवास्तव जी किया बैठक में संगठन को गतिशील बनाने तहसील मुख्यालयों पर हर महीने नियमित बैठक कराने पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही बैठक में उपस्थित 20 अगस्त को दीनदयाल नगर में आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष द्वैय धर्मेंद्र कुमार मिश्र, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री बिंदेश्वरी सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष द्वय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव ,कमलेश कुमार पांडेय, तहसील जिला ऑडिटर सत्येंद्र नाथ शुक्ला, अध्यक्ष कासिमाबाद जितेंद्र वर्मा तहसील, अध्यक्ष सैदपुर प्रहलाद दास जायसवाल, तहसील उपाध्यक्ष सैदपुर अरुण कुमार पांडे, तहसील अध्यक्ष जमनियां संतोष शर्मा, तंहसील अध्यक्ष सदर मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे ,राजेश कुशवाहा, ब्रह्म प्रकाश पांडे, सहित कार्यकारी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

