Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगांव समाज के 6 तालाबों का मछली पालन हेतु दस साल के...

गांव समाज के 6 तालाबों का मछली पालन हेतु दस साल के लिए किया गया पट्टा

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न ग्राम समाज के 6 तालाबों का मछली पालन हेतु दस साल के लिए पट्टा किया गया।


ग्राम सभा अभईपुर में आरजी न0 116 रकबा 1.141 हेक्टेयर वाले तालाब की नीलामी के लिए चार व्यक्तियों ने बोली लगाई। जिसमें सीमा सिंह पत्नी अनिल सिंह ने सर्वाधिक 7 लाख 80 हजार की बोली लगाकर तालाब का पट्टा अपने नाम कर लिया। वही ग्राम नरियाँव स्थित एक तालाब का नीलामी हेतु 5 लोगों ने भाग लिया। जिसमें सर्वाधिक 6 लाख 50 हजार की बोली लगाकर बसंती देवी ने पट्टा अपने नाम किया तथा दूसरे तालाब का पट्टा 20 हजार की बोली पर प्रभु विन्द को हुआ। ग्राम फुल्ली स्थित तालाब का पट्टा 1 लाख में प्रदीप कुमार को तथा तारनबांध स्थित तालाब का पट्टा 50 हजार में घनश्याम विन्द को व ग्राम मिर्चा स्थित तालाब का पट्टा 38 हजार में किशोर को हुआ।
उक्त मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगों अशोक कुमार सहित तहसीलकर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !