आजमगढ़ स्कूल जाते समय बरईपार ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली ईलाज के दौरान प्रधानाध्यापक मौत।
आजमगढ़– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बरईपार ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने स्कूल जाते समय प्रधानाध्यापक को मारी गोली ईलाज के दौरान प्रधानाध्यापक की मौत। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी संजय यादव पुत्र राजबली यादव उम्र लगभग 46 साल सुबह घर से विद्यालय के लिए जा रहे थे कि बरईपार ईंट भट्ठे के पास अज्ञात बदमाशों ने सामने से आकर गोली मार दी। जहाँ स्थानीय लोगों की सहायता सें सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। लोगों ने तत्काल उनको इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल सिधारी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संजय यादव हरैया ब्लाक के अखईपुर कंपोजिट विद्यालय पर इंचार्ज हेड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। अभी तक जीयनपुर कोतवाली में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वैसे जांच पड़ताल की जा रही है।

