Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंचायत भवन भॉई में चल...

जिलाधिकारी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंचायत भवन भॉई में चल रहे भूलेख अंकन, सत्यापन, फीडिंग एवं अपलोडिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंचायत भवन भॉई में चल रहे भूलेख अंकन, सत्यापन, फीडिंग एवं अपलोडिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण।

सुल्तानपुर:- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंचायत भवन भॉई, विकास खण्ड दूबेपुर में चल रहे भूलेख अंकन, सत्यापन, फीडिंग एवं अपलोडिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जो किसान ग्राम में नहीं मिल रहे हैं, उनके बैंक खाते को पारदर्शी पोर्टल पर पेस्ट कर उनका ग्राम निकाला जाय।

साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफल भुगतान की सूची से किसान के पिता का नाम एवं बैंक खाते के आधार पर किसान के ग्राम का पता करें तथा भूलेख अंकन का सत्यापन, फीडिंग व अपलोडिंग का कार्य सम्पन्न करायें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर दीपांकर, लेखपाल, ग्राम प्रधान व कृषि विभाग के किशन कुमार सहित पात्र लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !