Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर18 सितंबर तक प्रतिदिन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन...

18 सितंबर तक प्रतिदिन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन को विफल करने को लेकर सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव के घर को भी पुल‍िस बल तैनात।

18 सितंबर तक प्रतिदिन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन को विफल करने को लेकर सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव के घर को भी पुल‍िस बल तैनात।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल सत्र से पहले बुधवार से 18 सितंबर तक प्रतिदिन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों को नजरबंद कर द‍िया गया है।वही सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव के घर को भी पुल‍िस ने घेर रखा है। सुबह से ही सपा व‍िधायकों के घर के बाहर पुल‍िस तैनात कर दी गई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी भारी संख्‍या में पुल‍िस बल तैनात क‍िया गया है। ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया क‍ि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सपा व‍िधायक और कार्यकर्ता इको गार्डन के अंदर ही विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए समाजवादी पार्टी के विधायकों को इको गार्डन भेजा गया। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। ईको गार्डन में पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्थाए किसानों आदि की समस्याओं को लेकर सपा विधायकों को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करना था।

प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। सपा का आरोप है कि विधायकों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने इसकी घोर निंदा की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद ट्वीट कर सरकार पर तमाम आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !