खेत में धान की फसल को देखने जा रहे 57 वर्षीय व्यक्ति के उपर एलटी विधुत लाइन का तार की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर मौत।
सुहवल ⁄ गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव में आज मंगलवार की सुबह खेत में धान की फसल को देखने जा रहे 57 वर्षीय व्यक्ति के उपर एलटी विधुत लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसके चलते करंट के जद में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।फ़ोटो- सुहवल खेत में धान की फसल को देखने जा रहे 57 वर्षीय व्यक्ति के उपर एलटी विधुत लाइन का तार की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर मौत में बाद मौके पर पहुँची पुलिस कर्मी और बिलखती घर की महिलाएं।
प्राप्त जानकार के अनुसार मिर्जापुर गाँव निवासी लवहर बिन्द 57 के उपर एलटी विधुत लाइन का तार टूटकर गया करंट के जद में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी मौत की घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।
वही लोगों ने विधुत विभाग के अधिकारीयों पर आरोप लगाया कि जर्जर विद्युत पोल व तार होने के कारण यह हादसा हुआ है,ग्रामीणों मे मांग किया कि इनके जगहों पर नये तार व पोल लगाए जाए ताकि भविष्य अब किसी भी तरह के सम्भावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके,घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद अपने विभागीय कर्मियों के साथ मौके पर पिडित परिवार को तत्कालिक तौर पर पांच हजार रूपये की अहेतुक सहायता प्रदान किया।
अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जर्जर तार व पोल को दुरुस्त करा दिया जायेगा,बताया कि विभाग के तरफ से विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एक टेक्निकल टीम आकर मौके पर जांच करेगी,जिसके उपरांत विभाग के तरफ से परिवार को पांच लाख की सहायता राशि दी जायेगी। मृत लहवर बिन्द की पत्नी मनगिरिया देवी का रो रोकर बुरा हालथा,मृतक के बडे पुत्र श्रीकिशुन ने बताया कि वह अपने दो भाईयों में जुडवा थे,एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है,बताया कि गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधसमिति के अध्यक्ष थे। अध्यापक हरिशंकर भारती,लक्ष्मण देव यादव आदि ने उनके निधन पर विद्यालय में शोकसभा आयोजित किया।
पुत्र ने बताया कि उसके पिता खेत पर जा रहे थे इसी दौरान तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया,जिसके चलते उनकी मौत हो गई,वह घर पर ही रहकर मजदूरी करते है,जबकि वह और उसका छोटा भाई राजेश भी गाँव पर रहते है। बड़े पुत्र ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उसके पिता की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।