Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, दुर्ग में कुल्हाड़ी से...

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, दुर्ग में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी, 2 बच्चों की हत्या।

बताया जा रहा है कि पत्नी का शव घर में मिला, जबकि पति का शव खेत और बच्चों के पास ही कीचड़ में पड़े थे। सभी के सिर पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी से वार कर जान ली गई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने चारों के शव देखे। परिवार ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला का रहने वाला था।

2 बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे
अभी तक कि जांच के दौरान पता चला है कि भोलानाथ यादव के चार बच्चे थे। उसके दो बच्चे वहां से करीब 100 मीटर दूर अपने दादा-दादी के पास रहते थे। भोलानाथ ने गांव में रेगहा पर करीब 7 एकड़ खेत ले रखा था। इसी में खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अंदेशा है कि रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !