गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और लोगों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ज़मानिया द्वारा शनिवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लोगों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

जिस दौरान उन्होंने उन्होंने तहसील अन्तर्गत ग्राम पटकनिका, ग्राम सभा तिलवा, सुहवल, मलसा, क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होने को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित गॉव के लेखपाल व अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर रखा जाय। साथ ही कहाँ कि सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी तत्काल सर्वे सुनिश्चित करे।
साथ ही उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहाँ कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की तैयारियां रखते हुए स्वयं भी निगरानी रखे, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें।
साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील किया कि अभी गंगा का जल स्तर बढाव की स्थिति मे है अतः आप लोग अपने निकट बनाये गये बाढ़ शरणालय मे समय रहते चले जाय जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो। तथा स्थिति पर नजर रखते हुए लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
उन्होेने कहा कि जनपद में तहसील में खोले गये सभी बाढ़ चौकियो को सक्रिय करते हुए कर्मचारियो की ड्यूटी 24 घण्टे के लिए शिफ्टवार लगायी गयी हैं। सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम अग्रिम निर्देशो तक 24 घण्टा कार्यशील रहेगा। निरीक्षण के उपरान्त बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत केन्द्रो पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
शरणालय पर आने वाले शरणार्थियों को खाने पीने, दवा आदि की व्यवस्था तथा पशुओ के चारा,पानी, चिकित्सा एवं उनके रहने की उचित व्यवस्था कराई जाए। उन्होने कहा कि बाढ के दौरान किसी भी दशा में पशुओ की हानि नही हेानी चाहिए।

