Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल थाना के मुरतपुरवां गांव में बरात में हुई हर्ष फायरिंग में...

सुहवल थाना के मुरतपुरवां गांव में बरात में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल वृद्ध की मौत।

सुहवल थाना के मुरतपुरवां गांव में बरात में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल वृद्ध की मौत।

गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र सुहवल थाना के मुरतपुरवां गांव में सोमवार की देर रात बरात में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा (60) की मौत हो गई।गोली लगने से घायल बृद्ध की मौत की इस घटना के कारण स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हर्ष फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी रामसूरत सिंह के पुत्र धन्नजय की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवा निवासी सियाराम सिंह की पुत्री सोनी से तय थी। बरात में शामिल एक युवक के द्वारा तमंचे से कई बार हवाई फायर किया गया। लोगों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया, मगर वह नहीं माना।

इसी दौरान युवक ने दोबारा फायर किया, मगर गोली फंस गई। जिसे निकालते समय गोली बगल में खड़े लक्ष्मण के पेट में जाकर सीधे लग गई। गोली लगने की वजह से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सभी रोने-बिलखने लगे। उधर इस गोलीकांड के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला बरात में शामिल युवक मौके से फरार हो गया।

बरात में गोली चलने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए। पूरी जानकारी लेने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सुहवल पुलिस को निर्देशित किया। घायल को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मृत्यु हो गई।

सुहवल प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अधेड की मौत के बाद दूल्हे के भाई के द्वारा अज्ञात के खिलाफ दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !