जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पी0 जी0 कॉलेज में पूर्व विधायिका सुनीता सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया स्मार्टफोन और टेबलेट।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पी जी कॉलेज में आज सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्तिकरण और सुदृढ़ करने के लिए टैबलेट वितरण किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि के रूप में जमानिया पूर्व विधायिका श्री मती सुनीता सिंह व विशिष्ट अतिथि जमानिया उप जिलाधिकारी भरत भार्गव ने किया।टैबलेट पाकर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप में सुदृढ़ बनाने के लिए टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण का संकल्प लिया है। कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई कार्य में इसका प्रयोग करते हुए ज्ञान अर्जित करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ,नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, प्राचार्य संजीव कुमार ,नोडल अधिकारी शरद कुमार, अखिलेश शर्मा, जमानिया कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह स्टेशन चौकी प्रभारी तरुण कुमार पांडे अपने मय फोर्स के साथ मौजूद रहे

