आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ज़ामनिया कोतवाली परिसर मे उपज़िलाधिकारी ने की बैठक।
जमानिया / गाजीपुर- आचार संहिता लागू होने की सूचना पर स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक आहूत की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी ज़ामनिया भारत भार्गव क्षेत्र स्थित समस्त कोतवली प्रभारी और थानाध्यक्षो को निर्देशित देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सभी लाइसेंसी असलहा को तत्काल कोतवलीयो जमा कराया जाय। साथ ही क्षेत्र में गुंडा एक्ट गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करनी है उसे तत्काल करें अन्यथा कानूनी प्रक्रिया में किसी को बक्सा नहीं जाएगा
साथ ही क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र में अपराधिक मामलों में लिप्त अभ्युक्तो और संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों पर चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार आपराधिक घटनाएं ना हो उस पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
जिस दौरान सर्किल में आने वाले सभी थानों के एस ओ को बुलाया गया जिसमे गहमर, रेवतीपुर, सेवराई, दिलदारनगर, नगसर स्टेशन, चौकी अभईपुर सहित सभी थाने व चौकी इंचार्ज , उपनिरीक्षक और जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय कमलेश पाल संतोष कुमार तरुण पांडे अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे

