जमाधनराशि पूर्ण होने के वर्षो बाद भी भुगतान न होने से गुस्साये निवेशकों ने सहारा इण्डिया बैंक शाखा के बाहर जमकर किया हंगामा ।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित सहारा इण्डिया बैंक शाखा के बाहर खाता धारकों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा बड़ी मसक्कत से बाद लोगो को समझा बुझाकर शान्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे सहारा इंडिया शाखा जमानिया ऑफिस से कुर्सी टेबल और कार्यालय के कम्प्यूटर जाने की सूचना पर क्षेत्र में सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर कोतवाली लाया गया।
रोजमर्रा का जीवन यापन कर रहे लोगो ने अपनी जीवन की गाढ़ी कमाई की एक एक पूजी बैंको में जमा करके क्या क्या सपने देखते है लेकिन आज लोगो का वह सपना टूटता दिखाई दे रहा था। नगर क्षेत्र स्थित सहारा इण्डिया बैंक शाखा में लोगो द्वारा जमा धनराशि के पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न होने के कारण लोग काफी परेशान थे।

लोगो काफी दिनों से परेशान है नगर क्षेत्र स्थित सहारा इण्डिया बैंक शाखा का सामान कही और जाने की ख़बर से लोगो मे गुस्सा फूट पड़ा और शाखा के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सहारा के सेक्टर मेनेटर सहित अन्य लोगों को वाहन पर लदे सामान के साथ कोतवाली ले आई। जहां निवेशको ने अपना पक्ष रखा।
कस्बा के रहने वाले अकबर, लक्ष्मीना देवी, राकेश कुमार, हरेन्द्र कुमार ,महबूब‚ राजन प्रजापति, लक्ष्मण वर्मा, सलिमुन‚ नेहाल‚ रमेश कुमार रावत‚ नूरजहां खातुन‚ संजय रावत‚ सलीम आदि का कहना है कि निवेश का समय पूरा हाे चुका है बावजूद इसके भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यालय पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है और दौडाया जा रहा है। जिससे समस्या खड़ी हो गई है।
इस कार्यालय से सामान जाने की सूचना पर हम सभी यहां आये है। इससे संबंधित प्रार्थना पत्र भी निवेशकों ने कोतवाली में दी और उनके जमा धन की मियाद पूरी होने के बावजूद वापस नहीं दिया जा रहा है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अधिकारी टालमटोल कर रहे है। अब ऐसे में कई निवेशकों के सामने बेटी की शादी की भी चिता सता रही है।
इस संबंध में रीजनल मैनेजर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यालय बंद नहीं हो रहा है। यहां से कुछ सामान शिफ्ट कराया जा रहा था। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि आरएम सुरेन्द्र कुमार मिश्रा‚ सेक्टर शाखा प्रबन्धक प्रमोद श्रीवास्तव एवं जोनल प्रोग्रामर उमेश त्रिपाठी ने मार्च तक भुगतान करने का आश्वासन दे कर निवेशकों को संतुष्ट किया है।
जिसके बाद सभी वापस लौट गये है। इस अवसर पर बसपा मंडल प्रभारी धनंजय कुशवाहा‚ भाजपा नेता संजय जायसवाल‚ महेश राम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

