जमानियां ⁄ गाजीपुर– नगर पालिका क्षेत्र में बीते 25 जुलाई से लगातार हॉट स्पॉट घोषित किये जाने को लेकर जमानियां वेलफेयर फाउंडेशन के लोगों ने तहसीलदार जमानियाँ को पत्रक देकर बाजार की दुकानो को खाेले जाने की अपील की।
फोटों– तहसीलदार जमानियाँ को पत्रक देतें अध्यक्ष मेराज हसन
समिति के अध्यक्ष मेराज हसन ने कहा कि नगर में अधिकतर मिले कोरोना के मरीज कोतवाली‚ विकास खंड तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से मिले है। जो खुला है और पुरी तरह से काम–काज चल रहा है। लेकिन इन जगहों पर मरीज मिलने की वजह से पूरे बाजार को बंद रखा गया है और सभी प्रवेश मार्ग पर बैरिकेटिंग कर बन्द कर दिया गया हैं।
रोजमर्रा के लोगों काे अपना जीवन यापन करनें में काफी परेशानीयों का समाना पड रहा हैं। जिससे व्यपारियों में दिन पर दिन रोष व्याप्त होता जा रहा है।
बीते मार्च माह से ही कोेरोना संक्रमण के कारण बाजार बन्द हानें के कारण लोगों व्यापार ठप्प हो जाने सेे गरीब दर्जा के लोग काफी परेशान है।
साथ ही कहा कि लोग इस महामारी से मरे न मरे लेकिन भूखमरी से जरूर मर जायेगे। अगर भविष्य में कोई कोरोना का मरीज मिलता है तो उस वार्ड एरिया को ही हाॅट स्पॉट घोषित किया जाए।
जिसके बाद सभी सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्रक तहसीलदार आलोक कुमार को सौंपा ।
जिस पर तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि उचित माध्यम से उच्चाधिकारी को समस्या से अवगत कराया जाएगा और उनके निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।


