Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया भ्रमण

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया भ्रमण

 अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन नें किया क्षेंत्रो का भ्रमण । 

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बुधवार को संवेदनशील क्षेंत्रो किसी भी प्रकार के अफवाहों को लेकर हिंसा ना हों इसके लिए स्थानीय पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक की अध्क्षता में पूरे दल–बल के साथ पुलिसअधीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी डॉ सुरेश शर्मा के दिशा निर्देशन में दल बल के साथ नगर क्षेंत्र में भ्रमण किया गया।

      फोटों– क्षेंत्र में भ्रमण करती स्थानीय पुलिस 

भ्रमण  के दौरान  रेलवे स्टेशन, गांधी चौक, सब्जी मंडी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस 

पुलिस आने जाने वालो पर पैनी नजर रही है‚ और वहीं जगह जगह पर दो‚ चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया गया। वाहन चालको के पास काजगात न होने पर चालान काटा गया।
वही स्टेशन सब्जी मंडी में सड़क पटरियों पर बढ़कर सब्जी की दुकान लगाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। पुलिस-प्रशासन के इस तरह की अचानक कार्रवाई से सब्जी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आप लोग आपस मे तालमेल बनाकर रहे व किसी भी प्रकार का विवाद न करें। तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते रहे तभी आप सुरक्षित रह सकते है।
  
इस मौके पर स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल पाण्डे, कांस्टेबल सुजीत सिंह, बलवंत सिंह, अखण्ड कुमार, रत्नेश, सीताराम विन्द, विनोद भारती, राधेश्याम आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !