Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतीबीजेपी सरकार के खिलाफ काग्रेंस समर्थको का विरोध प्रर्दशन

बीजेपी सरकार के खिलाफ काग्रेंस समर्थको का विरोध प्रर्दशन

प्रयागराज: राजस्थान में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विधानसभा सत्र को लेकर खींचतान जारी है, राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया गया । प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया। 
 
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आक्रोशित  गाजीपुर शहर जिला के कांग्रेसियो ने सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शन कर  कांग्रेसियो ने बीजेपी सरकार पर दमन राजनीती करने का आरोप लगाते हुए‚ शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहाँ कि बीजेपी सरकार जनता की चुनी सरकार को खरीद फरोख्त के बल पर गिराने की साजिश कर रही है। 
गंगापार जिला अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यादि बीजेपी अपने कारनामो पर देश से माफी नही मांगती है तो आन्दोलन उग्र किया जायेगा। 
उक्त मौके पर नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, श्रीशचन्द्र दुबे, विजय यादव, इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, गुलाम साबिर, शुभम शुक्ला, हरदेव सिंह, मो०हसीन आदि लोग शामिल थे
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !