Friday, July 3, 2026
Homeदेश/विदेशसरकारी निर्देश परिवहन निगम एडवांस टिकट बुकिंग की धनराशि करेगी वापस

सरकारी निर्देश परिवहन निगम एडवांस टिकट बुकिंग की धनराशि करेगी वापस

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों द्वारा की गयी एडवांस टिकट बुकिंग की धनराशि वापस करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की है।

यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आरंभ की गयी हे।

        इस सम्बंध में प्रधान प्रबंधक (आई.टी.) यजुवेन्द्र ने बताया कि निगम में एक माह की अग्रिम अवधि तक के टिकट ऑनलाइन पोर्टल पर आरक्षित किये जाने की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करायी गयी है। इसका लाभ उठाकर यात्रियों ने अपनी यात्रा हेतु अग्रिम टिकट बुक किया था। इसी बीच दिनांक 25 अप्रैल, 2023 की प्रातः लगभग 2ः30 बजे से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था बाधित हो जाने पर जिन यात्रियों द्वारा इससे पूर्व निगम बसों के अग्रिम ऑनलाइन टिकट बुक कराये गये हैं, ऐसे यात्रियों के पैसे रिफंड किये जाएंगे।

जी.एम. परिवहन निगम ने आगे बताया कि रिफंड की व्यवस्था हेतु यात्री निगम की टोल फ्री हेल्पलाइन – 1800-180-2877 पर कॉल कर आवश्यक वेरीफिकेशन कराते हुए टिकट निरस्तीकरण करा सकेगें। उन्होंने बताया कि यात्री को टिकट निरस्तीकरण पर रिफण्ड की राशि उसी मोड आफ पेमेंट पर दी जायेगी जिससे टिकट बुकिंग करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि ऐसे टिकटों का विवरण जिनके विरुद्ध निरस्तीकरण की कार्यवाही यात्री द्वारा करायी गयी है, को रियल टाइम पर सम्बन्धित क्षेत्रों को वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया जायेगा, जिससे सम्बन्धित क्षेत्र द्वारा ऐसे टिकटों के विरूद्ध यात्रा अनुमन्य न किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !