दिलदारनगर माधव मुकुंद नेत्रालय का 14वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- दिलदालनगर रेलवे स्टेशन के समीप एम एस मेमोरियल माधव मुकुंद नेत्रालय प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माधव मुकुंद नेत्रालय अपना स्थापना दिवस/वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
दोपहर दिन में ही अतिथियों नेताओं, समाजसेवी, डॉक्टरों और अधिकारियों,पत्रकारों आदि लोगों का आना आरंभ हो गया था जो करीब रात्रि 8 बजे तक चला। सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर माधव मुकुंद और उनके सहयोगी संतोष गुप्ता करते,दोपहर से लेकर रात्रि तक कार्यक्रम चला।
कोतवाल,और क्षेत्राधिकारी विजय आनन्द शाही ने भी शिरकत किया। डॉ माधव मुकुंद ने कहा कि प्रारम्भ में संघर्ष करना पड़ा लेकिन अपने कर्म के बदौलत आज हम जनपद में अलग पहचान बनाएं। आँख का एडवांस और नई तकनीकी के मशीनो से आँखों का बेहतर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा है।
ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड,गरीबों के लिए इलाज़ और अच्छी क़्वालिटी का लेंस भी उपलब्ध है।जो सुविधा नही है वह भी जल्द प्रारम्भ होगा। एम एस मेमोरियल हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी स्वयं डॉ.माधव मुकुन्द ,संतोष गुप्ता, अखिलेश कुमार आदी लोग भी अतिथियों के आभार व्यक्त किया गया।

