Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमलसा शिवपूजन इंटरकालेज में‌ एनसीसी 92 यूपी बटालियन आठ दिवसीय शिक्षण शिविर...

मलसा शिवपूजन इंटरकालेज में‌ एनसीसी 92 यूपी बटालियन आठ दिवसीय शिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

मलसा शिवपूजन इंटरकालेज में‌ एनसीसी 92 यूपी बटालियन आठ दिवसीय शिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ।

सुहवल ⁄ गाजीपुर– मलसा स्थित शिवपूजन इंटरकालेज में‌ शुक्रवार को एनसीसी 92 यूपी बटालियन के तत्वाधान में आठ दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ  किया गया।कार्यक्रम को शुभारम्भ 2 यूपी बटालियन कमांडेंट कर्नल संतोष कुमार द्वारा किया गया। जिस दौरान उन्होनें ने बताया कि यह शिविर 8 दिनों तक चलेगा जिसमें भाग लेने वाले कैडेटों को क्रमशः ए, बी ,एवं सी सर्टिफिकेट की होने वाली परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

कैंप के दौरान छात्रों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग एवं बाधा तकनीक प्रशिक्षण दिया जाएगा ।बताया कि कैंप का उद्देश्य कैडेटों के शारीरिक शुद्धधिता को मजबूत करना एवं सेना के विभिन्न अंगों में होने वाल़ी भर्तियों के लिए जागरूक करना है। कैंम्प कमांडेंट कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि‌ यह यह एनसीसी भी सेना का एक अंग हैं।

जो काफी अनुशासित है,कैडेटो को सम्बोधित करते हुए अनुशासन एवं देश भक्ति ही हमें संगठित करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन हैं। जिसमें 1.2 मिलियन से अधिक कैडेट हैं। यह भारतीय सेना से संबद्ध एक स्वैच्छिक संगठन है। एनसीसी भी शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। एनसीसी का गठन 15 जुलाई 1948 को हुआ था।

इस दौरान प्रधानाचार्य डाक्टर अरविन्द, उपप्रधानाचार्य विजयशंकर राय, एनसीसी प्रथम अधिकारी उदय कुमार, प्रथम अधिकारी सतीश कुमार राय, सूबेदार मेजर धर्मपाल, सूबेदार दीनदयाल, हवलदार अरुण कुमार पांडे, हवलदार देवेश राय ,हवलदार विनोद आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !