Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी जमानियाँ ने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदाता स्थलों का किया गया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी जमानियाँ ने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदाता स्थलों का किया गया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी जमानियाँ ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदाता स्थलों का किया गया निरीक्षण।

ज़मानियां ⁄ गाजीपुर– आगाजी नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी व तहसीलदार जमानियाँ द्वारा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदाता स्थलों का निरीक्षण किया गया।प्राप्त जानकरी के अनुसार‚ उपजिलाधिकारी भारत भार्गव और तहसीलदार जमानियाँ लालजी विश्वकर्मा द्वारा नगर स्थित संवेदनशील‚ अतिसंवेदनशील‚ अतिसंवेदनशील मतदाता स्थल और बूथों का निरीक्षण किया गया है जिस दौरान उन्होनें ने मतदाला स्थल पर साफ–सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को करने के निर्देश दिये गये है।

उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल दुरहिया‚ बुद्धिपूर मोहल्ला स्थित जिया मेमोरियल स्कूल, मख्तम  इस्लामिया स्कूल‚ हरपुर प्राथमिक विद्यालय, तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज तथा स्टेशन बाजार स्थित बनाई जाने वाली बूथों का निरीक्षण किया गया है। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये तथा संभावित समस्याओं को रोकने के लिये बूथों का निरीक्षण किया है।

उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार तथा जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा। गडबडी फैलाने वालो पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अब्दुल सब्बुर‚ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार‚ प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह‚ राहुल कुमार के अलावा तहसील कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !