Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगहमर कर्मनाशा नदी पर बने बिहार बार्डर को जोड़ने वाली पुल का...

गहमर कर्मनाशा नदी पर बने बिहार बार्डर को जोड़ने वाली पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणं

गहमर कर्मनाशा नदी पर बने बिहार बार्डर को जोड़ने वाली पुल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण।

गहमर ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र स्थित कर्मनाशा नदी पर बने बिहार बार्डर को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया। जिस दौरान उन्होनें कर्मनाशा नदी पर भारी वाहनों के रोक थाम के लिए लगाए गए हाइट गेज बैरियर को टूटा देखकर नाराजगी व्यक्त करतें हूए सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को नया बैरियर लगाने का निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार बारा कर्मनाशा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिस पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए दोनों तरफ से हाइट गेज बैरियर लगाया गया था। बैरियर लगने के 24 घंटे के अंदर ही बालू माफियाओ द्वारा बैरियर को तोड़ दिया गया। सबसे मजेदार बात यह देखने को मिली कि पुल के समीप ही बने पुलिस पिकेट के पास लगे इस बैरियर को किसी गाड़ी द्वारा तोड़ दिया गया और पुलिस को इसकी जानकारी तक नही हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी बुधवार की दोपहर बिहार बार्डर आ धमकी और पिकेट के पास लगे टूटे बैरियर को देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने मौके पर मौजूद पी डब्लू डी के कर्मचारियों को तत्काल एक नया बैरियर लगाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी पवन उपाध्याय से उन्होंने शराब,मादक द्रव्यों और पशु तस्करी के बारे में जानकारी लिया साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी हाल में इन चीजों की तस्करी नही होनी चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि पुल का निरीक्षण किया गया है नए हाइट गेज बैरियर तत्काल लगाया जाएगा।

पुल के मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेज दिया गया है जल्द ही कार्य पूर्ण कर चालू किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा धान क्रय केंद्र गहमर का गहनता से निरीक्षण किया खरीद के सापेक्ष कम धान मिलों पर भेजा गया जिसपर केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए छोटे किसानों के धान की खरीदारी नहीं किए जाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम सेवराई को धान क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !