जमानियॉ–हेतिमपुर बघरी नहर के पास झाड़ीयों में मिले शव की पहचान के बाद ‚ हत्या का हुआ खुलासा ।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेंत्र के हेतिमपुर के समीप बघरी नहर के पास झाड़ीयों में मिले शव की पहचान क अजय यादव पुत्र रामचन्द्र निवासी बहोरिक राय पट्टी थाना रेवतीपुर के हत्या कांण्ड खुलासा हाेने के बाद गिरफ्तार अभ्याक्तों को पुसिल अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल निर्देशन में मंगलवा को स्वाट टीम/सर्विलान्स सेल व थाना जमानिया की संयुक्त टीम द्वारा हेतिमपुर के समीप बघरी नहर के पास झाड़ीयों में मिले शव की पहचान क अजय यादव पुत्र रामचन्द्र निवासी बहोरिक राय पट्टी थाना रेवतीपुर के हत्या कांण्ड खुलासा करते हुए मुखबीर की सूचना पर देवरिया चट्टी से हत्या के आरोप में विवेचना के क्रम में पतारसी, सुरागरसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण दिनेश यादव, ओमनाथ यादव,पंकज यादव, रणजीत उर्फ बब्बन यादव पुत्र रामनगीना यादव निवासी गोपालपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक के भाई सुनील यादव के लिखित तहरीर पर थाना जमानिया पर मु0अ0सं0-408/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया विवेचना और सुरागरसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक अजय यादव अभियुक्त दिनेश यादव की पुत्री के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था सोमवार की रात्रि में मृतक पीकअप नंबर UP 14 FT 9987 से गोपालपुर अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।
जहा पर दोनो के मिलते समय ओमनाथ यादव ने देख लिया और मृतक को वही पर पक़ड लिया और अपने तीनो भाईयों पंकज,दिनेश व रणजीत यादव को मौके पर बुलाया और मृतक को मारे-पीटे, जिससे मृतक मौके पर बेहोस हो गया तो उसे बांधकर उसी पीकअप पर लादकर बघरी नदी पर रात में ले गये और वही पर उतार कर पीकअप में रखे हुए लोहे के पाना से मारकर हत्या कर दी और मृतक की मोबाइल व पाना को घटना स्थल से कुछ दूर नहर में फेक दिये थे।
अभियुक्तों के निशान देही पर मृतक की तोड़कर फेकी गयी मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद पाना घटना स्थल से आगे बुढाडीह के पास नहर के अन्दर से बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिकअप नंबर UP 14 FT 9987 व 01 अदद आलाक्तल लोहे का पाना व 01 अदद मृतक की मोबाइल।3

