Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबहादुरगंज मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते को लेकर दंबग नें घर...

बहादुरगंज मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते को लेकर दंबग नें घर में घुसकर महिला संग की मारपीट‚ रास्ता ना देने पर दी जान से मारने की धमकी। 

बहादुरगंज दंबग नें मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते को लेकर घर में घुसकर महिला संग की मारपीट‚ रास्ता ना देने पर दी जान से मारने की धमकी।

बहादुरगंज ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कासिमाबाद थाना क्षेंत्र अर्न्तगत मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते को लेकर हुए विवाद में हसीना खातून उम्र 45 वर्ष‚ पत्नी स्व० इम्तियाज अहमद‚ नुशरत जहाँं उम्र 17‚ रुकसाना उम्र 16 वर्ष‚ रुबीना खातुून उम्र 28 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया।वही हसीना खातून पत्नी स्व० इम्तियाज अहमद निवासी मु० इमली बहादुरगंज थाना कासिमाबाद द्वारा आरोप लगातें हुए कहाँ कि विपक्षी नेसार पुत्र हाजी रमजान ‚ अहमद रेयाज, एकलाख, फलाजी रमजानाज पुत्र सेराज निवासी इमली (बहादुरगंज) थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शनिवार को हमारे घर पर आकर प्रार्थिनी के हिस्से के मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते की मॉग करतें हुए मारपीट करने पर उतारु हो गयें। जिस दौरान उन्होने हमारे घर मेें घुसकर मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया।

इस इस घटना सें कुद दिन पूर्व विपक्षी नेसार पुत्र हाजी रमजान ‚ अहमद रेयाज, एकलाख, फलाजी रमजानाज पुत्र श्याज निवासी इमली (बहादुरगंज) थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के खिलाफ प्रार्थिनी मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते  को लेकर झगड़ा लड़ाई करने के लिए अमादा रहता है। जिसमें उसका साथ परिवार के अन्य लोग भी देते हैं। नेसार प्रार्थिनी को रास्ता न देने के मामले में प्राय धमकी देने को लेकर प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया गया था। लेकिन दिये गये प्रार्थना पत्र पर स्थानीय पुलिस द्वारा विपक्षी लाेगों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयीं

वही हसीना खातून बताया कि हमारे पति  के छः भाई थे। प्रार्थिनी के ससुर हाजी रमजान बनारसी अपने जीवन काल मे ही अपने सभी पुत्रों को बराबर-बराबर हिस्से में पुश्तैनी जमीन का हिस्सा बटवारा कर चुके थे। जिस पर प्रार्थिनी व उसके परिवार के अन्य लोग वर्तमान में काबिज व आबाद है। प्रार्थिनी के देवर नेसार किसी मदरसे में कार्यरत है। और परिवार से सम्पन्न है।नेसार प्रार्थिनी को आये दिन गाली गुप्ता देता है और प्रार्थिनी के हिस्से के मकान में जबदस्ती नाली व रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा लड़ाई करने के लिए अमादा रहता है।

जिसमें उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी देते हैं। नेसार प्रार्थिनी को रास्ता न देने के मामले में प्राय धमकी भी देता है जिसमे कहता है कि तुम नही जानती हो हम मदरसे वाले है और हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक  है। चन्द्र मिनट लगेगे तुम्हे और तुम्हारे बच्चों को खत्म कराने में मान जाओ नाली व रास्ता दें दो वरना एक दिन तुम्हारी जान लेकर ही हम नाली व रास्ता ले लेगे। नेसार की उक्त बात सुनकर अपने मुहल्ले में पंचायत बुलाई परन्तु उक्त पंचायत में नेसार पंचगण की कोई बात नहीं सुनने का तैयार नहीं हुआ और कहा कि हसीना को नाली व रास्ता किसी भी सूरत में देना ही पड़ेगा प्रार्थिनी एक विधवा महिला है व अपने छोटे-2 बच्चों को लेकर अपने परिवार का लालन पालन मजदूरी करके करती है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !