Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाजीपुर– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 342 जोड़ो नें सात जन्मों तक साथ...

गाजीपुर– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 342 जोड़ो नें सात जन्मों तक साथ रहनें नव विवाहित जोड़ो ने लिया वचन। 

गाजीपुर– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 342 जोड़ो नें सात जन्मों तक साथ रहनें नव विवाहित जोड़ो ने लिया वचन। 

गाजीपुर– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योंजना कार्यक्रम के अर्न्तगत शुक्रवार को गाजीपुर आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का शुभारम जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 08 विकास खण्डो, नगर पालिका सदर, जमानिया, नगर पंचातय सैदपुर एवं जिला पंचातय  के कुल 342 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 05 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह  कराया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी।

उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री जी मंशा है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होने इस कार्यक्रम हेतु अपना मूल्यवान समय दिया।

फोटों– गाजीपुर– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योंजना कार्यक्रम के अर्न्तगत नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन प्रदान करती  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने समस्त नव विवाहित जोड़ो, उनके परिजनो, उपस्थित आम नागरिको , अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमो के पालन करने के सम्बन्ध मे शपथ दिलाई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, अपर मुख्य अधिकारी जि0पं0 सुजीत मिश्रा, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा,  एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !