–जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल सें मानक को ताक पर रखकर ओभर लोड वाहनों का हो रहा हैं परिचालन।
–जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बडें हादसें को दे रहा हैं आमंत्रण ।
जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय नगर स्थित जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल मार्ग पर शुक्रवार को जमानियां सें गंगा नदी के दूसरे तरफ जा रहा सिमेंन्ट भरा ओभर लोड ट्रक बीच रास्तें मे ही पहिया फस जाने के कारण छोटे वाहन चालको को उठानी पड़ी काफी परेशानियाँ।


प्राप्त जानकरी के अनुसार‚ जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल मार्ग पर मानक को ताक पर रखकर ओभर लोड वाहनों का परिचालन खुब धडल्ले सें हो रहा है। वही प्रशासन अपनी ऑखे बन्द कर कुम्भकर्णीय निन्द्रा में सो रहा हैं। वही शुक्रवार को जमानियाँ सें धरम्मरपुर की तरफ जा रहा सिमेंन्ट भरा ओभर लोड ट्रक जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल सें 400 मीटर पहले ही ओभर लोड ट्रक का पहिय मार्ग में फस गया जिससे छोटें वाहनों की कतार लग गयी संयोग अच्छा था कि ट्रक पलटा नहीं तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
वही प्रत्यक्षदर्शीयों नें बताया कि जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल मार्ग सें प्रतिदिन प्रशासन को चुनौती देकर दिनदहाड़ें इस पुल सें भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्लें सें हो रहा हैंं। और वही प्रशासन कीे तरफ सें बड़े वाहनो पर प्रतिबन्ध लगानें को कोई ठोस मुहिम नही चलाई जा रही हैं। जिससें इस मार्ग पर भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाया जा सकें।

