Tuesday, June 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनालखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और डंपर आपस में जोरदार टक्कर...

लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और डंपर आपस में जोरदार टक्कर हो तीन लोगों की जलने से मौत।

जब तक ट्रक चालक संभल पाता तब तक आग ट्रक के केबिन तक पहुंच गई और ट्रक में आग लगने से ट्रक में सवार एक युवक और डंपर के अंदर फंसे दो लोगों की जिंदाकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसा अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली के पास सुबह 6:30 बजे हुआ।

दोनों गाड़ियों के नंबरों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है वही बीच हाईवे पर जलते ट्रक और डंपर को देख हाईवे से गुजरे रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड बुलाकर डंपर और ट्रक में लगी आग बुझाई। उसके बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। ट्रक और डंपर में आग लगने के कारण सभी कागजात भी जल गए।

इस कारण अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक और डंपर के नंबरों के आधार पर पुलिस मालिकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लखनऊ कानपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद जाम लग गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। हाईवे पर जाम खुलवाने को रूट को डायवर्ट किया। कुछ वाहनों को मोहान मार्ग से गुजारा जा रहा है। फिलहाल दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे किया गया है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !