जमानियाँ- नरियांव गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कीचड़ पोतकर सामाजिक माहौल बिगाड़नें की प्रयास।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवली क्षेंत्र के नरियांव गांव स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार की देर रात अराजकतत्वों ने कीचड़ पोत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को पानी से धुलवाया कर मामला को शांत कराया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर गांव के ही अराजकतत्वों द्वारा सामाजिक माहौल बिगाड़नें को गांव के लोगों ने घोर निन्दा की साथ ही पुलिस प्रशासन सें इस कृत्य को किये गये लोंगों को गिरफ्तार करने की मांग की । वही आजाद टाइगर सेक्टर महासचिव बहुजन समाज पार्टी विधानसभा जमानिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम प्रधान सच्चितानंद पासवान ने बताया कि रात में अराजकतत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति पर कीचड़ पोत दिया। सूचना पुलिस को दी गई क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही व कोतवाल दल बल के साथ पहुंचकर जानकारी लेकर मूर्ति को पानी से धुलवाया और ग्रामीणों से जानकारी लेकर अराजकतत्वों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वाशन दिया।

