समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं नें 2 मिनट का मौन रखकर उनकी अत्मा को शान्ति प्रदान करने को लेकर की भगवान से प्रार्थना।
गाज़ीपुर – सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया गाजीपुर के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं द्वारा मंगलावार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी अत्मा को शान्ति प्रदान करने को लेकर भगवान से प्रार्थना की गयी।

जिस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी ने समस्त छात्र– छात्राओं को माननीय मुलायम सिंह जीके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करातें हुए कहाँ कि मुलायम सिंह यादव (जन्म : 22 नवम्बर 1939-10 अक्टूबर 2022) भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं। वे मूलतः एक शिक्षक थे।
साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया।
सामाजिक चेतना के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान हैं। श्री सिंह जी का जीवन किसानों के लिए, गरीबों के लिए समर्पित था । वह राजनीति में नहीं थे बल्कि राजनीति स्वयं उनके अंदर समाहित थी ।

