Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासुहवल ग्रामीण बैंक के समीप 27 वर्षीय व्यक्ति को धारदार हथियार से...

सुहवल ग्रामीण बैंक के समीप 27 वर्षीय व्यक्ति को धारदार हथियार से गला रेता युवक की हालत गंभीर।

सुहवल ग्रामीण बैंक के समीप 27 वर्षीय व्यक्ति को धारदार हथियार से गला रेता युवक की हालत गंभीर।

सुहवल- थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढढनी गाँव स्थित ग्रामीण बैंक के समीप आज रविवार की सुबह सरेराह एक अधेड ने चाय की दुकान पर बैठे 27 वर्षीय युवक अजय राय निवासी ढढनी रणवीर राय का अस्तूरे से गला रेत दिया।जिसके कारण युवक खून से लथपथ होकर अचेतावस्था में युवक जमीन पर गिर पडा । घटना की जानकारी होते ही गाँव व परिजनों में अफरातफरी मच गई‌ ,मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत अभी भी नाजूक बनी हुई है।

इस घटना के बाबत घायल की मां रेखा ने गाँव के ही मनीष राय के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी।
इस घटना के चलते मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।

हमलावर खुद को पकडे जाने के डर के चलते मौके से फरार हो गया इधर पुलिस को जब गला रेते जाने की सूचना मिलते ही महकमें में हडकंम्प मच गया,मौके पर आननफानन में पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश में छापेमारी करने के साथ ही घटना की छानबीन में जुट गई ।

पुलिस को दिए गये तहरीर में घायल की मां रेखा राय ने बताया कि उसका पुत्र अजय राय आज सुबह ढढनी बाजार में समान लेने गया था,इसी दौरान गाँव का ही एक मनबढ मनीष राय ने मेरे पुत्र के उपर अचानक हमला कर अस्तूरे से उसका गला रेत दिया ।

घायल का जिला अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि रक्तश्राव ज्यादा होने से युवक की हालत गम्भीर है। बताया कि घायल के गर्दन पर चौदह टाकें लगे,चिकित्सक ने बताया कि घालय की स्थिति के बारे में अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण है,उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घायल के मां की तहरीर के आधार पर एक नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ग ई है ।साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !