विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 17 व्यक्तियों का विद्युत कनेक्शन कटा।
जमानिया (गाजीपुर ) स्थानीय नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 लोगों के खिलाफ एफ आई आर और अन्य दो व्यक्तियों का भार वृद्धि एवं विद्युत बकाया पर 17 व्यक्तियों का लाइन विच्छेदित किया गया।
अभियान के तहत विभाग के अधिकारियों और और कर्मचारियों इस अभियान में बकायेदारों और विद्युत चोरी कर रहें लोगो में विद्युत विभाग चेकिंग अभियान के कारण में उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह व एसडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने क्षेत्र के गोहदा बिशनपुरा लहुआर उमरगांव नारियव गांव में चलाया गया।
सघन बिजली चेकिंग अभियान जिसमें केबल से पहले काटकर बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया । वहीं दो व्यक्तियों का भार वृद्धि एवं विद्युत बकाया पर 17 व्यक्तियों का लाइन विच्छेदिन कराया गया।
वही विद्युत विभाग अधिकारी यो द्वारा 186000 का राजस्व वसूली भी किया गया और अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिजली उपभोक्ता बिजली चोरी ना करें और जिन का बकाया है जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करा दे अन्यथा उन पर करवाई किया जाएगा इस मौके पर अवर अभियंता इंद्रजीत हर्षित राय एवं संविदा कर्मी मौजूद रहे।

