Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया मथारे चट्टी पर नकाबपोश कुछ बाईक सवार बदमाशों ने‌ युवक को...

ज़मानिया मथारे चट्टी पर नकाबपोश कुछ बाईक सवार बदमाशों ने‌ युवक को मारी गोली।

ज़मानिया मथारे चट्टी पर नकाबपोश बाईक सवार बदमाशों ने‌ युवक को मारी गोली।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मथारे चट्टी पर आज गुरूवार की देर शाम को नकाबपोश कुछ बाईक सवार बदमाशों ने‌ युवक को मारी गोली गम्भीर रूप से घायल।

फ़ोटो- ज़मानिया मथारे चट्टी पर नकाबपोश बाईक सवार बदमाशों द्वारा गोली लगने के बाद घायल युवक का ईलाज करते फार्मशिस्ट भाष्कर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नकाबपोश कुछ बाईक सवार बदमाशों ने‌ चट्टी पर नकाबपोश कुछ बाईक सवार बदमाशों ने‌ खिजिरपुर गाँव निवासी इरफान उम्र करीब 26 वर्ष को जो मथारे चट्टी से अपने गाँव खिजिरपुर जा रहा था ,उसे रोका इसके तुरंत बाद उसके उपर गोली चला दी ।

ग्रामीणों के मुताबिक भागते समय बदमाशो ने हवा में कई राउंड हवाई फायर करते हुए गाजीपुर की ओर फरार हो गये,गोली चलते ही मथारे चट्टी की दुकानों के शटर किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर धडधडाते हुए तेजी से बंद होने लगे ,जिसके कारण लोगों में अफरातफरी मच गई ।

ग्रामीणों के अनुसार गोली युवक के बाएं हाथ के कोहनी बेधते हुए बाहर निकल गयी। घटना के बाद युवक खून से लथपथ हो जमीन पर अचेत हो गिर पडा। इस घटना के के मामलें में घायल के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है,जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।

वहीं इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया,आननफानन में मौके पर कोतवाल वंदना सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच छानबीन में जुट गई । इसके तुरंत बाद पुलिस ने घायल को वाहन से जिला अस्पताल ले गई ,जहाँ उसकी हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक अभी कुछ दिनों पूर्व दुराचार( बलात्कार ) के मामलें में जमानत पर जेल से बाहर आया है,पुलिस के मुताबिक गोली किसने और क्यों मारी है,पुलिस इसके छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर फरार हमलावरों की तलाश में जगह जगह वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी,मगर अभी तक इस गोली कांड में‌ आरोपितों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि गोली से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि मामलें में परिजनों के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !