प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा पखवाड़े के 13वें दिन स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड वैक्सीनेशन मेगा कैम्प का हुआ आयोजन।
गाजीपुर – प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा पखवाड़े मे आज 13वें दिन कोविड वैक्सीनेशन का जिले भर के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।
मनिहारी ब्लॉक के बरहट स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड वैक्सीनेशन मेगा कैम्प का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने फिता काटकर किया। और कहा कि कोरोना काल मे जन हानि को लेकर पुरी दुनिया भारत को लेकर चिंतित थी कि बड़ी आबादी का चिकत्सकीय संसाधन विहीन देश कैसे कर पाएगा अपने यहाँ के लोगों की रक्षा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश ने अपने नागरिकों की रक्षा ही नहीं किया।
बल्कि विश्व के सामने एक मजबूत राष्ट्र के रुप मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और इस वैश्विक महामारी के नियंत्रण का वैक्सीन सृजित कर निशुल्क अपने सभी नागरिकों का निशुल्क टीकाकरण करवाया और आज भी बुस्टर डोज की निशुल्क व्यवस्था दिया है।
इस अवसर पर लगभग 127 लोगों का टिकाकरण किया गया
कोविड मेगा वैक्सीनेशन अभियान मे बिरनो स्वास्थ्य केन्द्र पर वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर और किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हीरा कुशवाहा ने स्वयं टीका लगवा कर अभियान को गति दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ कर्मियों सहित पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह,विरेन्द्र चौहान, जगदीश सिंह, सुनील गुप्ता,राजेश यादव, संतोष सिंह, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, प्रदीप गोड, स्वास्थ्य कर्मी, फैयाज अहमद सोनी यादव, अश्वनी पांडेय आदि रहे।

